Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने केरल बंधुओं के साथ देखी “द केरल स्टोरी”

2 min read
Text Size:

चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने केरल में हुई सत्य घटनाओं पर बनी बहुचर्चित फिल्म “द केरला स्टोरी” को भोपाल में निवासरत केरल के बंधुओं के साथ देखा। फिल्म देखने के बाद मंत्री श्री सारंग ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि देश की बहन-बेटियों का जबरन धर्मांतरण कर उन्हें आतंक के दलदल में धकेलने का सजीव चित्रण है। यह फिल्म लव जिहाद जैसे जघन्य अपराध के कटु सत्य को उजागर करती है। इसके लिये जन-जागरण की भी आवश्यकता है, विशेषकर हमारी बेटियों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिये, जिससे वे जागरूक हों कि किस प्रकार सुनियोजित धर्मांतरण का षड़यंत्र कर उनकी और उनके परिवार की जिंदगियों को आतंक की आग में झोंक दिया जाता है।

फिल्म को टैक्स फ्री करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लव जिहाद के यथार्थ को उजागर करती इस फिल्म को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा टैक्स फ्री किया जाना स्वागत योग्य है। यह फिल्म मनोरंजन नहीं है, बल्कि देश की बहन-बेटियों पर बीती सत्य घटना पर आधारित है। फ़िल्म में जो सच्चाई दिखाई गई है वह सभी तक पहुँचना बेहद जरूरी है।

 फिल्म को बैन और विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि सेंसर बोर्ड से फिल्म के पास होने के बाद फ़िल्म को बैन करना  निंदनीय है और देश के संघीय ढाँचे के खिलाफ है।  फिल्म का विरोध वे लोग कर रहे हैं, जो लव जिहादियों को संरक्षण देकर देश को खोखला करने के पक्षधर हैं। यह बेहद शर्मनाक है।

पारंपरिक परिधान में पहुँचे केरल बन्धु

फिल्म देखने पहुँचे भोपाल में निवासरत केरल के निवासी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार हुए थे। सभी ने मंत्री श्री सारंग को पारम्परिक शॉल पहना कर सम्मानित किया। फिल्म शो के लगभग 200 से अधिक टिकट बुक हुए थे।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply