एसएन महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा :- स्वाधीनता का अमृत महोत्सव दिनांक 15 अगस्त 2023 तक सम्पूर्ण भारत वर्ष के शिक्षण संस्थाओं में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रथम चरण की भाषण प्रतियोगिता  नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित की गई, जिसका शीर्षक देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण था। इस प्रतियोगिता अंतर्गत प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान नेहा सलोने, द्वितीय स्थान पायल चौहान एवं तृतीय रोहित राठौर ने प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में डॉ. वी.एस.देवड़ा की अध्यक्षता में प्रतिभागियों ने समूह चर्चा की। प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. गणेश प्रसाद दावरे ने प्रतिभागियों को देशभक्ति का जज्बा बनाए रखने की सीख दी। कार्यक्रम की रूपरेखा को कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अर्चना मोरे ने मूर्तरूप प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार डॉ. भारती सेवेतिया ने व्यक्त किया।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!