साइकिलिंग रेस में प्राप्त किया तीसरा स्थान, पौधारोपण कर मनाई खुशी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- हिन्द फौज द्वारा हर घर सैनिक-हर घर पौधा की मुहिम चलाई जा रही हैं। मुहिम के साथ ही सैनिकों ने प्रण लिया था कि जब भी कोई हिन्द फौज सैनिक किसी भी क्षेत्र में जीतेगा वह शंकर गड पहाड़ी पर पौधा लगायेगा। यह मुहिम अब सार्थक होती नजर आ रही है। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि देवास जिला साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा साइकिलिंग रेस का आयोजन किया गया। जिसमें 11 किमी एवं 21 किमी दो कैटिगरी में रेस रखी गई थी, रेसलिंग में 500 से अधिक साइक्लिस्ट खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिताा में देवास से हिन्द फौज सैनिक मोनिका डोंगरे ने 21 किमी ओपन कैटिगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कु. डोंगरे ने अपनी जीत की खुशी शंकरगढ़ पहाड़ी पर जामुन का पौधा लगाकर मनाई।  इस दौरान देवास अधिकारी जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानूनी सलाहकार, हिन्द फौज सैनिक मीना राव, अध्यक्ष सुरेश शर्मा उपस्थित थे। सभी ने हिन्द फौज के सैनिकों को बधाई दी।

92 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!