अनोखा तीर, हरदा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में वर्ष 2023-24 में कक्षावार रिक्त सीटों के लिए 10 मई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय रहटगांव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं समय निर्धारित कर पृथक से सूचित किया जाएगा।






