Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
खंडवा

अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। मेडिकल कालेज अस्पताल में सोमवार अलसुबह एक युवक की छत से कूदने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात लगभग ३ बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल के मेटरनिटी वार्ड के समीप अल सुबह 4 बजे हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताते हैं कि इसमें कुछ अलग कहानी सामने आ सकती है। बहरहाल अस्पताल प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए एक युवक अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी को एक दिन पहले ही डिलीवरी हुई थी, जिसमें उसकी पत्नी ने एक शिशु को जन्म दिया था और युवक देर रात उन्हीं की देखभाल करने पत्नी के पास रुका था। लेकिन अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से बचने में उसकी जान चली गई। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले में जांच कराने की बात कह रहा है। युवक सचिन पुत्र भगवान सिंह खंडवा के रामपुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शरद हरणे ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि मधुमक्खी के हमले की सूचना मिली, जिसके चलते एक युवक की मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि जहां कहीं भी मधुमक्खी के छत्ते हैं उन्हें हटाया जाए और सफाई का ध्यान रखा जाए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल मधुमक्खी के हमले जैसी कोई बात नहीं लग रही है, हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply