अनोखा तीर, हरदा। गर्मी को दस्तक दिये करीब एक महिना बीत गया। परंतु अब तक गर्मी का कोई खास अहसास नही हुआ था। लेकिन बीतें दो दिन से गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसका लोगों को अहसास भी कराया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीजन की सबसे गर्म दिन बताया जा रहा है। बता दें कि इस दिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तथा अधिकतम तापमान ३९ डिग्री रहा। जबकि दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान ३५-३६ डिग्री तक सीमित था। किंतु मई शुरू होते-होते गर्मी में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार हर रोज एक डिग्री तापमान बढ़ेगा। वहीं सप्ताह के अंत तक यही तापमान ४२-४३ डिग्री टच होगा। जो अच्छी-खासी गर्मी की अनुभूति कराएगा। इसके अलावा रात्रि में भी गर्मी का दखल महसूस होगा। क्योंकि न्यूनतम तापमान २३ डिग्री तक पहुंचे के आसार है।
इधर, कटौती ने बढ़ाई चिंता
एक तरफ जहां दिनों दिन गर्मी बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली की आंखमिचौली ने लोगों को हलाकान कर दिया है। शहरवासियों ने बताया कि बीती रात बार बार बिजली गुल होती रही। जिसके चलते घरवालों की नींद में खलल होता रहा। बता दें कि मंगलवार को कुछ फीडरों पर मेंटेनेंस हुआ। इस दौरान कटौती की पूर्व सूचना प्रसारित की थी। परंतु निर्धारित समय दोपहर 1 बजे के बाद भी बिजली की आंखेमिचौली का खेल चलता रहा। यही कारण है कि लोगों को अपने आवश्यक कार्यो के लिये बिजली का इंतजार करना पड़ा।
ग्रीष्मकालीन मूंग को फायदा
उधर, गर्मी बढ़ने से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल को राहत मिली है। क्योंकि मूंग की ग्रोथ व उसका उत्पादन तापमान पर निर्भर करता है। इसलिये मार्च के अंतिम सप्ताह में इसकी बुआई को उपयुक्त माना है। मूंग की फसल इनदिनों फूल व फल पर चल रही है। ऐसे वक्त पर तापमान में जारी बढोत्तरी को मूंग के लिये फायदेमंद बताया जा रहा है। किसान संतोष धनगर ने बताया कि बेमोसम बारिश व बादल छाने से कीट प्रकोप के आसार बन गए थे। इस दौरान दवाओं का ताबड़तोड स्प्रे करना पड़ा। किंतु अब गर्मी बढ़ने के कारण इन सबसे निजात मिलेगा।
Views Today: 2
Total Views: 74

