Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

पहले पत्नी ने बेटी के साथ खाया जहर, फिर पति ने भी लगाई फांसी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दंपती ने आत्महत्या कर ली। उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती है। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम दिलीप पिता रघुवीर गौर 39 है। वह ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी का नाम शांति गौर 30 वर्ष था। वहीं उनकी बेटी का नाम शिवानी गौर 11 है। दिलीप पत्नी और बेटी को लेकर अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ एक ही मकान में रहता था। रविवार रात को उसका शांति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच बहस चलती रही। माता-पिता की समझाइश के बाद दोनों शांत हुए। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दिलीप गुटखा लेने घर से बाहर गया था, वह लौटकर आया तो पता चला कि शांति ने कमरा बंद करके अपनी बेटी शिवानी को जहरीली दवा देकर खुद भी पी ली है। वह खिड़की तोड़कर कमरे में भीतर घुसा और परिजन की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद दिलीप ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, शांति ने अस्पताल पहुंचते के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। स्थानीय अस्पताल में चेकअप के बाद शिवानी को हरदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply