Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

गेहूं खरीदी में समितियों का उदासीन रवैया उजागर  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, मसनगांव। शासन द्वारा निर्धारित की गई समितियों में गेहूं खरीदी को लेकर रुचि नहीं होने से शासकीय खरीदी में गेहूं बेचने के लिए किसानों को परेशानी आ रही है। किसानों का कहना है कि स्लाट बुकिंग के दौरान जिन वेयर हाउस पर उपज तोलने की व्यवस्था है वहां पर स्लाट बुकींग बंद है। जिससे स्लाट बुक नहीं हो रहे हैं। कुछ वेयर हाउस पर 4 मई तक के प्लाट बुक हो चुके थे, इसके बावजूद वहां पर स्लाट बुकिंग शुरु नही हुई, जिस वजह से किसानों को उपज बेचने में परेशानी आ रही है। जिले की कई समितियों द्वारा निजी वेयरहाउस पर खरीदी की जा रही है तो कुछ शासकीय वेयर हाउस पर खरीद कर रही हैं। लेकिन गेहूं खरीदी में रूचि नहीं होने से टालमटोल की जा रही है। इस वजह से किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रह है, जबकि गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख नजदीक आने वाली है इसके बावजूद समितियों द्वारा खरीदी में ढील बरती जा रही है। इस वजह से किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। यदि किसान अपनी उपज नहीं बेच पाएगा तो उसे केसीसी ऋण चुकता करने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए नगदी के आभाव में कर्जदार बना रहेगा। जबकि प्रदेश सरकार के द्वारा खरीदी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद खरीदी में गति नहीं होने से किसानों को उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला कलेक्टर से खरीदी केंद्रों में प्लेट कांटे से तुलाई करने की मांग की है एवं स्लॉट बुकिंग करने के साथ ही बेची गई उपज का भुगतान जल्दी करने की मांग की है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply