Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

शहर की बिटिया को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट संस्थान में किया आमंत्रित

3 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, खण्डवा। शहर की बिटिया और वर्तमान निवासी इंदौर की एक सफल कामकाजी महिला, अमृता तिवारी शर्मा जो वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं, को चार्ल्सटन शहर के ख्यात प्रोजेक्ट मैनेजमेंट संस्थान में अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा की रहने वाली अमृता तिवारी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व निखिल शर्मा से हुई। निखिल शर्मा अमेरिका की मर्सिडीज बेंच कार कम्पनी के सीनियर मैनेजर हैं, जो दुनिया की सबसे महंगी कार बनाती हैं। अमृता ने स्नातक के बाद ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने का लक्ष्य तय कर लिया था। अमृता पिछले 7 सालों से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम कर रही हैं। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न देशों और क्षेत्रों में विविध टीमों के साथ काम करते हुए ई-कॉमर्स, फैशन और खुदरा उद्योगों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का मैनेजमेंट किया गया है। उनके समर्पण और कड़ी मेहनत से उन्होंने उनके सहयोगियों और वरिष्ठों से कई बार प्रशंसा और मान्यता अर्जित की है। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए व्यावसायिक प्रक्रियाओं, संचार कौशल, नेतृत्व कौशल और लोगों और संसाधनों को प्रबंधित करने की क्षमता की अच्छी समझ की आवश्यकता होती है। आप जिस विशिष्ट उद्योग में काम करना चाहते हैं, उसका ज्ञान होना भी महत्वपूर्ण है। अपने कौशल और ज्ञान को प्रदर्शित करने के लिए प्रासंगिक डिग्री और पीएमपी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्रोफेशनल) जैसे प्रमाणपत्र भी ले सकते हैं। परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए माइक्रोसाफ्ट प्रोजेक्ट, ट्रेलो, आसन या जेआईआरए जैसे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर टूल से परिचित होना और भी अच्छा होगा। उन्होंने संचार, सहयोग और हितधारक प्रबंधन के महत्व के बारे में बात की और समय-सीमा और बजट को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के व्यावहारिक सुझावों को साझा किया।

अमृता ने कहा कि मैं आप सभी गणमान्य नागरिक, छात्र, साथियों के साथ अपने अनुभव और ज्ञान को साझा करने में सक्षम होने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूँ, जो इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एक रोमांचक क्षेत्र है और मेरा मानना है कि हम सभी बेहतर बनने के लिए एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकते हैं। उनके सहकर्मी और जो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके समर्पण और अनुभव से प्रभावित थे और उनमें से कई ने सलाह और मार्गदर्शन लेने के लिए प्रस्तुति के बाद उनसे संपर्क भी किया। सुनील जैन ने बताया कि अमृता की सफलता की कहानी कई युवा पेशेवरों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करती है, जो प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। अमृता मूल निवासी खण्डवा उनके पिता अनूप तिवारी इंश्योरेंस डवलपमेंट ऑफिसर रहे दूसरी और अपने पिता का समाज में मान सम्मान बढ़ा रही है साथ ही अमृता ने कहा मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में करियर बनाने के लिए और अधिक महिलाओं को प्रेरित करेगी। यह एक चुनौतीपूर्ण लेकिन पुरस्कृत क्षेत्र है और मेरा मानना है कि अधिक महिलाएं उद्योग में नेतृत्व की भूमिका निभा सकती हैं।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply