Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

उचित मूल्य दुकान के लिए १५ मई तक कर सकते हैं आवेदन  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि हरदा अनुविभाग की उचित मूल्य दुकान विहीन ग्राम पंचायत गोगिया, कड़ोला उबारी, रहटाखुर्द, देवतलाब, अबगांवकला, जिजगांवखुर्द, रेलवा, छिड़गांव, अजनास, आदमपुर, रिजगांव, पलासनेर, पीपलघटा, रूपीपरेटिया, भाटपरेटिया, बिछोला, सिरकम्बा, धनगांव, ऊवा, तथा जामली दमामी के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2023 तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘राशन मित्रÓ पर किए जा सकते हैं।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply