Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

99 हितग्राहियों को चूजे वितरित किए

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरदा द्वारा केन्द्र प्रवर्तित ग्रामीण बैकयार्ड कुक्कुट विकास योजना अंतर्गत विकासखण्ड टिमरनी के अनुसूचित जनजाति के बीपीएल हितग्राहियों को पोषण एवं आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देष्य से चूजों का वितरण किया गया। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं हरदा ने बताया कि 26 एवं 29 मार्च को विकासखण्ड टिमरनी के विभिन्न ग्रामों के कुल 99 हितग्राहियों को 45 चूजे प्रति हितग्राही के मान से 4455 चूजों का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि इस दौरान वनग्राम पोंसाढाना में 38 हितग्राहियों को 1710 चूजे, बोरपानी में 5 हितग्राहियों को 165 चूजे, कायदा एवं कुमरूम में 14 हितग्राहियों को 630 चूजे, रहटगांव में 7 हितग्राहियों को 315 चूजे, बोरपानी में 3 हितग्राहियों को 60 चूजे, कायरी में 6 हितग्राहियों को 270 चूजे, उसकल्ली में 20 हितग्राहियों को 900 चूजे, एवं टिमरनी में 9 हितग्राहियों को 405 चूजों का वितरण किया गया।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply