Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

नेत्र व रक्त जांच शिविर आज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कोर्ट परिसर में आज गुरूवार 4 मई को नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जमना जैसानी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में नेत्र एवं रक्त की जांच की जाएगी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पीसी गुप्ता ने बताया कि श्रमिक दिनभर काम करते हैं। ऐसे में वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल नही रख पाते हैं। इसलिये यह शिविर आयोजित किया है। जिसका अधिक से अधिक लोग लाभ लें। अधिवक्ता क्रांतिकुमार जैसानी ने बताया कि जनस्वास्थ्य की दृष्टि से यह शिविर आयोजित किया है, ताकि आमजन खासकर पीड़ित मरीज इसका लाभ अर्जित कर सके। शिविर प्रात: 11 बजे जिला कोर्ट के एडीआर सेंक्टर में लगेगा। शिविर में डॉ भरत यादव, डॉ शरद दोगने सहित अन्य चिकित्सक एवं सहयोगी स्टॉप मौजूद रहेगा।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply