Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सल्फास खाने से युवक की मौत

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर के वार्ड क्र. 32 में रहने वाले एक 35 वर्षीय युवक ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना युवक ने अपने साथियों को दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की हड़ताल होने के कारण उसे निजी नर्सिंग होम ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम केलनपुर का रहने वाला पंकज पिता रामविलास राजपूत उम्र 35 वर्ष बीते कुछ सालों से हरदा में किराए के मकान में रहता था। वहीं, पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसके द्वारा बुधवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास जहरीली दवा का सेवन कर लिया तबीयत बिगड़ने के बाद उसने अपने साथियों को जानकारी दी गई। जिसके बाद वो उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उसे डॉक्टरों की हड़ताल होने के निजी नर्सिंग होम भेजा गया था। जहां पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो गई।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply