पांच लाख की अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। जिले के मूंदी थानांतर्गत आने वाली बीड़ चौकी पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते एक वाहन को गश्त के दौरान पकड़ा। पुलिस ने वाहन से 100 पेटी गोवा व्हिस्की जब्त कर दो आरोपियों हिरासत में लेकर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। चौकी प्रभारी संतोष सांवले ने बताया कि जिले में अवैध शराब बेचने व परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था। इसी परिपेक्ष्य में अति. पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पुनासा (मूंदी) के मार्गदर्शन में बुधवार को पुलिस चौकी बीड़ थाना मूदी पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर एक छोटा हाथी वाहन को रोका गया। वाहन की जांच करने पर उसमें रखी गोवा व्हिस्की की 100 पेटी जब्त कर आरोपी राजकुमार पिता रामनारायण मीणा उम्र 33 साल जाति देशवाली निवासी ग्राम गंभीर थाना किल्लौद जिला खण्डवा, धर्मेन्द्र पिता रघु सोलंकी उम्र 32 साल जाति भीलाल निवासी ग्राम भैरुपुरा पुनासा थाना नर्मदानगर जिला खण्डवा को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 09 एलआर 2125 कीमत 4 लाख रुपये का एवं 100 पेटी गोवा व्हिस्की अवैध शराब प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर कुल 900 ब्लक लीटर 5 लाख रुपए कुल किमती 9 लाख रुपए जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। इस कार्रवाई में उनि संतोष सांवले, सउनि ज्ञानसिंह गौड, प्रआर लोकेश मीणा, प्रआर. अयाज शेख, आर. सुरेश, आर. अभिषेक का सराहनीय योगदान रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!