पुलिस ने जान पर खेलकर चेन स्नेचिंग के आरोपी को धर-दबोचा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। शहर की पुलिस लगातार अपराधों के खुलासे करने के साथ आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। बुधवार को सुबह घटी लूट की घटना ने सनसनी मचा दी। घटना सुबह की बताई जा रही है। मधु राठौर पत्नी प्रेम नारायण उम्र 55 वर्ष से दो अज्ञात बदमाशों ने बीएनपी थाना के पास सोने की चैन लूट ली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बदमाशों की घेराबंदी की गई। देवास पुलिस के जवान दीपेंद्र शर्मा ने जैसे ही आरोपियों को पकड़ना चाहा आरोपियों ने चाकू व पत्थरों से हमला कर दिया। घायल आरक्षक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायल जवान इलाजरत होकर ठीक है। पुलिस ने एक आरोपी सुरेंद्र सेंधव निवासी टोंक को पकड़ लिया है। एक अन्य साथी अजय सेंधव फरार हो गया है। जिसको पकड़ने टीम लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा घायल आरक्षक को 5 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!