Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

खुशियों की दास्तां ‘हर दम हरदाÓ व्हाटस-एप सेवा के माध्यम से हाथों हाथ हल हुई पेयजल समस्या

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम गुठानिया के धनसिंह सिसोदिया ने हर दम हरदा वाट्सएप सेवा के माध्यम से गांव में 3 दिन से पानी नहीं आने संबंधित शिकायत की थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा ने शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गुठानिया के पंचायत सचिव से जानकारी ली तथा नल जल योजना की मोटर खराब होने से उत्पन्न स्थिति के लिए वैकल्पिक मोटर की व्यवस्था कर पानी उपलब्ध कराया गया। मोटर में सुधार कार्य उपरान्त वर्तमान में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

व्हाट्स-एप पर समस्या बताई, बन गया जाति प्रमाण-पत्र

इसी प्रकार ग्राम पलासनेर की रक्षा यादव ने जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए व्हाट्स-एप सेवा के माध्यम से मांग की थी, जिस पर लोक सेवा प्रबन्धक ने आवेदिका रक्षा यादव से बात कर उनका आवेदन करवाकर 1 दिन तत्काल सेवा में आय एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र बनवाया गया तथा उसके पश्चात जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन करवाया गया, जिससे उन्हें 7 दिवस में जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो सका।

————————-

123 Views
What do you think?

Leave a Reply