Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 148 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

2 min read
Text Size:

खंडवा : महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश की लाखों कन्याओं के हाथ मुख्यमंत्री ने मामा बनकर पीले किए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना प्रारंभ की गई जिसके माध्यम से 56 हजार रूपए की राशि विवाह कार्य में सरकार द्वारा खर्च की जा रही है। बेटी की शादी के साथ ही हाथों-हाथ 49 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन सीधे खाते में जमा की जा रही है। वहीं 6 हजार रूपए की राशि विवाह कार्यक्रम में खर्च की जा रही है जिसमें दोनों परिवार के सदस्यों को भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध की जाती है। यह बात विधायक देवेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत आयोजित 148 कन्याओं के सामुहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। विधायक वर्मा ने कार्यक्रम में वर-वधू को उनके नए दांपत्य जीवन की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा दुल्हा-दुल्हन पर पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया। विधायक श्री वर्मा ने कन्याओं को 49-49 हजार के चेक भी प्रदान किए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत 2 मई मंगलवार को नगर निगम प्रशासन के सहयोग से नवचंडी मेला परिसर में 148 कन्याओं का विवाह गायत्री परिवार के विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में दूल्हा दुल्हन के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान का ऑनलाइन कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य विक्की बावरे, निगम आयुक्त नीलेश दुबे, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में वर-वधु के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीयूष भंसाली ने किया एवं आभार आयुक्त नीलेश दुबे व उपायुक्त सचिन सीटोले ने माना।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply