Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बकरी छाप एग्रो टूरिज्म के संस्थापक  रूपेश राय ने पौधे रोपे। श्री राय “चेंज, बिफोर क्लाइमेट चेंज” के संदेश के साथ देश की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यात्रा में अब तक 120 पंचायतों में पीपल और बरगद के पौधे लगाए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ रिटायर्ड कर्नल एम. के. त्यागी तथा सर्वश्री दीपक दुबे, अभिनव तिवारी, राहुल मंडल, राकेश अर्गल, राहुल अर्गल, सुश्री ममता तथा सोनम अर्गल ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री दीपक सोलंकी, विजय कुमार, तुषार सोलंकी, डॉक्टर देवीराम नरवरे और राधेश्याम पट्टाया ने भी पौध-रोपण किया।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply