ओंकारेश्वर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सोमवार को अल्प प्रवास पर खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी घाट मोरटक्का पहुंचे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने ओमकारेश्वर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए, इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने जैसे लाड़ली बहना योजना का प्रचार सहित अन्य मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अल्प प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मीडिया के साथियों के साथ भी रूबरू हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की चुनाव की तैयारियां पूरी है। आगामी चुनाव को लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बुथ पर सेना की तरह मौजूद है। 230 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि अबकी बार 200 पार का नारे को साकार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरीबों के लिए बनाई जन कल्याण योजनाओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 200 पार का नारे को साकार करेंगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता झूठ और धोखा देने वाली कांग्रेस को समझ चुकी है। कमलनाथ के 15 माह की सरकार को प्रदेश की जनता ने देखा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं को कमलनाथ की सरकार ने बंद कर दिया था। झूठ बोलने वाली सरकार चंद महीनों में ही अपने घर वापस लौट गई। प्रदेश की जनता ने दिग्विजय सिंह के बंटाधार कार्य काल को भी देखा है। 2003 के पूर्व प्रदेश पिछड़ा व बीमारू राज्य बन चुका था। प्रदेश में ना सड़क, ना बिजली नाही सिंचाई के लिए पानी था। इस बीमारू राज्य को भाजपा की सरकार ने आते ही इसे विकसित किया। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश विकसित होकर नंबर वन बनने जा रहा है। मांधाता, बड़वाह, सनावद ही नहीं हम मध्य प्रदेश में हमारे जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत 200 पार कर फिर सरकार बनाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा के साथ जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, कृषि मंत्री कमल पटेल, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, मांधाता विधायक नारायण पटेल और पंधाना विधायक राम दांगोरे, सुनिल जैन सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता और नेतागण बैठक मौजूद रहे।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!