Skip to content
Thursday, 22 October 2026
मध्य प्रदेश

चार मासूमों को सड़क पर छोड़ दंपति गायब

2 min read
Text Size:
  1. इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज क्षेत्र में अपने चार बच्चों को सड़क पर छोड़कर गायब हुए दंपति की पुलिस तलाश कर रही है। बच्चों की उम्र 2 से 8 साल के बीच है। राहगीरों की सूचना बाद पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपकर  माता पिता की तलाश कर दी है।जानकारी के अनुसार माता पिता अपने चारों बच्चों को लावारिस छोड़कर फरार हो गए। दम्पति ने बच्चों को सड़क किनारे एक कंबल बिछाकर बैठा दिया और चले गए। फिर लौटे ही नहीं। रात के वक्त बच्चों को सड़क पर बैठा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों से जानकारी जुटाई तो खुलासा हुआ कि माता पिता ही छोड़कर गए हैं। पुलिस इन बच्चों को अपने साथ लेकर थाने पहुंची और खाना खिलाया। इसके बाद बाल कल्याण समिति को सूचना दी। अब दोनों मिलकर जांच कर रहे हैं।अब तक की पूछताछ में पता चला है कि बच्चे मूलरूप से बड़वानी के रहने वाले हैं। इंदौर सभी साथ आये थे। उसके बाद माता पिता ने चारों को एमवाय हॉस्पिटल के पास एक डेयरी दुकान के सामने बैठाया और कुछ देर में आने का कहकर चले गए। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया तो बच्चे परेशान हो गए। फिलहाल बच्चों को चाइल्ड लाइन में रखा गया है। पुलिस जानकारी जुटाने के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है।
89 Views
What do you think?

Leave a Reply