Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

मन की बात का यह कार्यक्रम प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धक – सांसद पाटिल

3 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

खंडवा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात ने देश की जनता का दिल जीत लिया है। मन की बात का 30 अप्रैल को प्रचारित 100 वां संस्करण एपिसोड ऐतिहासिक ही नहीं विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। मन की बात का यह कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा है। यह बात रविवार को दादाजी वार्ड मेंं आयोजित मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने हजारों की संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों के बीच कही। श्री पाटिल ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर मेरे मन में यह सोच थी कि इस आयोजन में संसदीय क्षेत्र के मुख्यालय दादाजी की नगरी खंडवा में उपस्थित होकर मन की बात सभी लोगों के बीच बैठकर सुन सकूं जिसमें समाज के प्रबुद्धजन एवं दादाजी वार्ड के क्षेत्रवासी शामिल हो। हर्ष का विषय है कि मन की बात का यह कार्यक्रम सफल रहा जिसमें भाग्योदय भवन की संचालिका शक्ति दीदी, सिख समाज के ज्ञानी जी, दादाजी पटेल समिति के मदन भाऊ ठाकरे, वरिष्ठ चिकित्सक डा. दिलीप जैन, लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शहरवासी एवं अलग-अलग समाज से समाज के पदाधिकारी शामिल हुए।

सांसद श्री पाटिल ने कहा कि मोदी जी के पहले कई प्रधानमंत्री रहे लेकिन सीधे जनता से जुडऩे का जो मोदी जी ने मन की बात को माध्यम बनाया, वह काफी सराहनीय है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे देश को तरक्की प्रदान करने वाले वैज्ञानिक, डॉक्टर, बैंकर्स या छोटे-मोटे उद्योग करने वालों से सीधे रूबरू होकर चर्चा करना अपने आप में एक मिसाल है। कोरोना काल में भी मन की बात ने देश की जनता का दिल जीता। मन की बात के इस ऐतिहासिक दिन देश के प्रधानमंत्री का खंडवा संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद देता हूं।

समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मन की बात का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पूरे जिले में जनता ने देखा। शहर में भी मुख्य कार्यक्रम दादाजी वार्ड में दादाजी धाम के पास सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने सामाजिक बंधुओं का शाल श्रीफल से स्वागत व अभिनंदन किया साथ ही उपस्थित जनता पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। कई विभागों एवं स्वयं सहायता समूह केंद्र द्वारा स्टाल भी लगाए गए। आयोजित कार्यक्रम का संचालन वार्ड के पार्षद आशीष चटकले, हरीश कोटवाले ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी जिसके निराकरण का आश्वासन सांसद श्री पाटील द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, शक्ति दीदी, ग्रन्थी जसवीर सींग राणा, डॉ दिलीप जैन, मदन भाऊ ठाकरे, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, परमजीत सिंह नारंग, हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना, रविन्द्र पाथरिकर, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, अरुण जैन, देवी यादव, भूपेंद्र सिंह चौहान, धर्मेन्द्र बजाज सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply