Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने सेमरा-बी के किसान रमेश सिन्हा के घर परिवार के साथ किया भोजन

2 min read
Text Size:

मुख्यंमत्री को परोसी गई मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर

किसान परिवार ने अपने मुखिया का परंपरागत ढंग से किया स्वागत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा बी पहुंचे। जहां उन्होंने किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर खुश हुए। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने सिन्हा परिवार द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया, यहां भोजन में मुख्यमंत्री को चावल, दाल, रोटी, मुनगा, लाल भाजी, कुम्हड़ा-कोचई की सब्जी और खीर परोसा गया।स्वादिष्ट भोजन के लिए मुख्यमंत्री ने श्री सिन्हा एवं उनके परिजनों को उपहार भेंट कर अभिवादन भी किया।

       मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान श्री सिन्हा ने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और राशन कार्ड से परिवार को पर्याप्त मात्रा में राशन मिल जाता है, साथ ही कर्ज माफी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है और धान बेचने से अब अच्छी आमदनी भी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले खरीफ वर्ष में 65 क्विंटल धान बेचा है तथा गोबर बेचकर 7 हज़ार रुपए कमाये हैं।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply