Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

परशुराम जन्मोत्सव पर किया रक्तदान

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज द्वारा मनाए जा रहे पांच दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन युवा इकाई द्वारा शासकीय अस्पताल में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 30 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस दौरान 4 दंपतियों ने जोड़े से रक्तदान किया। शिविर की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन एवं जयकारों से हुई। इस दौरान सर्वब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष राजेश पाराशर, महिला इकाई अध्यक्ष ममता पाठक, सचिव अदिति गुरु, युवा इकाई अध्यक्ष सौरभ तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप पुरोहित सहित मुख्य कार्यकारिणी एवं युवा इकाई सदस्य उपस्थित रहे। अंत में आभार युवा इकाई सचिव अमित दुबे ने व्यक्त किया।

निकाली वाहन रैली

सर्वब्राह्मण समाज युवा इकाई एवं परशुराम सेना के सदस्यों ने शुक्रवार शाम को भव्य वाहन रैली निकाली। सदस्यों ने नर्मदा संरक्षण, पौधरोपण, योग्यता के आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकाली। यह रैली सीताराम गार्डन से कलेक्टर चौराह, अस्पताल चौक, रेलवे स्टेशन, घंटाघर, जैसानी चौक, परशुराम चौक होते हुए वापस सीताराम गार्डन पर समाप्त हुई। इस दौरान युवाओं ने जय परशुराम के नारों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। रैली के प्रारंभ में किशोरी बालिकाओं ने भी जमकर नारे लगाए। वहीं सामाजिक संगठन एवं संस्थाओं ने रैली का भव्य स्वागत किया। रैली के सफल आयोजन पर सर्वब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

भगवान परशुराम का पूजन एवं गौ पूजन आज

सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा अक्षय तृतीया पर आज बड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पूजन होगा। समाज के महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे से महाआरती होगी। वहीं प्रतिवर्षानुसार पंडित शिवशंकर उपाध्याय की ओर से कन्याभोज होगा। सामाजिक बंधुओं द्वारा शाम को दयोदय गौशाला पहुंचकर गौ पूजन किया जाएगा।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply