Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सराफा व्यापारी एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। गत दिवस मध्यप्रदेश सराफा व्यापारी एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर श्री पटेल ने सभी सराफा व्यापारियों को नकली हालमार्क ज्वैलरी से बचने की समझाइश दी। उन्होंने धारा 411, 412 में व्यापारियों को उत्पीड़न से रोकने में मदद का आश्वासन भी दिया। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी मुन्ना भैया, सुसनेर विधानसभा के पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ जबलपुर, प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी आगर सराफा अध्यक्ष, मैढ़ क्षत्रिय मेवाड़ी स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी (कानड़), प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सोनी सागर, शैलेंद्र उपाध्याय जबलपुर, अभिषेक गुप्ता नरसिंहपुर, सजल नीमा नरसिंहपुर, हरदा के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदी चंद्रगोपाल सोनी (खलीफा), सोनी महापंचायत के सूत्रधार दुर्गेश सोनी (महापंचायत) रेहटी, धीरज सोनी, भाजपा जिला संयोजक, सोनी महापंचायत भोपाल आदि उपस्थित थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भारतीय मानक ब्यूरो भोपाल से विपिन भास्कर से चर्चा कर सराफा व्यापारियों ने अपनी जिज्ञासा शांत की। अधिवेशन का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री जोहरी कमल सोनी ने किया। अंत में जिला सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष सुधीर सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अधिवेशन में इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर, सागर, जबलपुर, बनापुरा, टिमरनी, धारणी, खिरकिया, हरदा, उज्जैन, देवास, बालाघाट, सिवनी से सराफा व्यापारी स्वर्णकार व्यापारी और सराफा कारीगर आए थे।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply