Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

35 विभागों के कर्मचारी…. अपनी मांगों के समर्थन में बुलंद की आवाज

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के पांच शासकीय कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर गुरूवार को अपनी ज्वलंत मागों के समर्थन में आवाज बुलंद की है। इस मौके पर मुख्य सचिव म.प्र शासन के नाम संबोधित 17 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह को दिया है। जिसके माध्यम से शासकीय कर्मचारियों ने यह अपेक्षा जताई है कि उनकी न्यायोचित मांगे जो वर्षो से लंबित हैं, उनके निराकरण की दिशा में कार्रवाई की जाएं। ऐसा ना होने की दशा में सभी संगठन आगामी 29 अप्रैल को राजधानी भोपाल में प्रदेश व्यापी धरना आंदोलन को बाध्य होंगे। लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के सम्बंध में कई बार ज्ञापन सौंपें गए। यहां तक की आंदोलन की राह भी अपनानी पड़ी। बावजूद शासकीय कर्मचारियों की न्याय संगत मांगो का अब तक निराकरण नहीं हुआ है। जिसके चलते कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। इसी क्रम में प्रांतीय नेतृत्व की अगुवाई में गुरूवार को एक बार फिर ज्ञापन देकर कर्मचारियों की मांग की तरफ शासन का ध्यान दिलाया है। इस मौके पर पांच शासकीय संगठनों के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में श्री शुक्ला ने उपस्थित कर्मचारियों से आगामी दिनों में प्रस्तावित प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिये तैयार रहने की अपील की है। आंदोलन में पांच मान्यता प्राप्त संगठन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, पेंशनर संघ, वाहन चालक संघ शामिल रहे।

इनकी रही सहभागिता

शासकीय कर्मचारी संगठन ने पहले चरण में 20 अप्रैल को मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा है। वहीं अगले चरण में 29 अप्रैल को राजधानी में प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी है। ज्ञापन सौंपते समय गुरूवार को कुल 35 विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। इनमें राजस्व, शिक्षा, फारेस्ट, लोक निर्माण, आदिवासी विकास, कोषायल, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के लिपिक एवं लघुवेतन कर्मचारी शामिल थे।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्यामलाल बोघे, लिपिक संघ के दिनेश बागरे, अतुल रघुवंशी, लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविंद सूचिक, राजस्व कर्मचारी संघ से संदीप शर्मा, वाहन चालक संघ से अशोक सोनी, दातार सिंह, सुनील चौरे, एसएन कोषा, रमेश आम्बे, बीआर अहाके, राहुल परसाई, सीमा तापड़िया, कविता सावनेर, जितेंद्र प्रधान समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

70 Views
What do you think?

Leave a Reply