Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री कमल पटेल ने लगाई चौपाल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। आज स्थानीय विश्राम गृह में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने बिजली बिल संबंधी समस्या बताई तो श्री पटेल ने तत्काल विद्युत विभाग के डिविजनल अधिकारी राजेश अग्रवाल को तलब करते हुए उन्हें तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी गांव, टोले या मझले में कोई भी ऐसा व्यक्ति या मकान नहीं होना चाहिए जहां विद्युत कनेक्शन ना पहुंचा हो। वहीं बिजली की डिपी या लाईन झूलने जैसी तमाम समस्याओं के भी शीघ्र समाधान के भी निर्देश दिए। इसी तरह जिस भी ग्रामीण ने जो समस्या बताई मंत्री श्री पटेल ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर ही निर्देशित करते हुए नोट कराया कि इस समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने उपरांत मुझे अवगत कराया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली विभिन्न सड़कों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आने वाले व्यवधानों के बारे में पूछा। जिन सड़कों के निर्माण में राजधानी स्तर पर कोई प्रक्रिया रूकी हुई है उसकी जानकारी लेते हुए भोपाल के संबंधित विभागाधिकारी को सीधे फोन लगाकर तत्काल उस प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय प्रक्रिया के कारण कोई भी विकास कार्य अवरूद्ध नहीं होना चाहिए। इस दौरान श्री पटेल ने वक्फ बोर्ड कमेटी के सदस्यों से भी चर्चा करते हुए नई समिति को कार्यभार दिलाने के संबंधी अधिकारी को निर्देश दिए। इसी तरह सिराली क्षेत्र के किसानों ने मिर्ची व्यापारी द्वारा मिर्ची खरीदी करने के पश्चात पैसों का भुगतान नहीं करने की समस्या बताई। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उसमें तीव्रता लाने के निर्देश दिए।

———————–

97 Views
What do you think?

Leave a Reply