Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

कृषि मंत्री ने सड़कों का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि जिले में संचालित सड़क निर्माण के सभी कार्य गुणवत्ता का निर्धारित स्तर मेंटेन करते हुए शीघ्रता से पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत के जो भी कार्य लंबित हैं उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करें। सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के स्तर से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, तथा सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply