Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज महिला इकाई ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई।19 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पांच दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन महिला इकाई द्वारा बुधवार को नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि इस दौरान तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पारुल काशिव, द्वितीय ज्योति तिवारी, तृतीय साधना सिटोके रही। पूजन थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम नम्रता पुजारी, द्वितीय अंकिता शर्मा, तृतीय प्रियंका उपाध्याय रही। वहीं फूलबत्ती आभूषण बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा मंडलोई, द्वितीय प्रियंका उपाध्याय, तृतीय किरण शर्मा रही। वहीं दोपहर 4 बजे से पार्टनर डांस, एकल नृत्य, समूह नृत्य हुए, जिनकी थीम धार्मिक रही। सास बहू जोड़ी में प्रियंका उपाध्याय एवं कोकिला उपाध्याय प्रथम रही। वहीं नंद भोजाई जोड़ी के रूप में अभिलाषा जोशी, अर्चना शर्मा ने दूसरा स्थान, सखी सहेली जोड़ी में प्रियंका शुक्ला, वीणा चौबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में पहले स्थान पर भारती पारे, दूसरे स्थान पर वीणा चौबे, तीसरे स्थान पर पारुल काशिव रहीं।

चित्रकला एवं गायन प्रतियोगिता आज

महिला इकाई संगठन द्वारा आज किशोरी बालिका एवं बच्चो के लिए दोपहर 2 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के लिए पर्यावरण विषय, 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए त्यौहार विषय, 15 वर्ष एवं अधिक के लिए महिला शिक्षा एवं सुरक्षा विषय पर होगी। इसके बाद गायन प्रतियोगिता होगी। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय युवा की शक्ति इंटरनेट की भक्ति में खो गई होगा।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply