अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रहटगांव में आयोजित कार्यक्रम में 99.63 करोड़ रुपए लागत के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 3.11 करोड़ रुपए लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण भी किया। जिन 5 निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया, उनमें शासकीय बालक हायर सेकेण्ड्री स्कूल सिराली कुल लागत 1 करोड़ रुपए, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन टिमरनी कुल लागत 1.15 करोड़ रुपए, चौकड़ी से लोधियाखेड़ी मार्ग कुल लागत 65.48 लाख, सोडलपुर से हंसावती नदी पर पेड़ीघाट निर्माण कार्य कुल लागत 20 लाख रुपए तथा गोंदागांव खुर्द से त्रिवेणी संगम के पास मुक्तिधाम निर्माण लागत 10 लाख रुपए शामिल है।
हितग्राहियों को दी सौगातें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रहटगांव में आयोजित कार्यक्रम में जिन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र व सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उनमें श्रीमती लक्ष्मी बाई को तेंदूपत्ता बोनस की राशि रुपए 15038 का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही कास्ठ लाभांश के रूप में फुल्लो बाई को 13.40 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा रहटगांव निवासी पूजा और नजरपुरा निवासी रंजनी को स्व सहायता समूह से जुड़े परिवारों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार स्थापित करने मे मदद के लिए संचालित योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत जिले के कुल 57 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 1 करोड़ 30 लाख रुपए की सहायता दी गई है। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में बूंदड़ा निवासी रूप सिंह और सामरधा निवासी अजब सिंह को 25- 25 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत भाऊ लाल उइके निवासी रहटगांव को किराना व्यवसाय के लिए 2 लाख रुपए तथा अजय भिलाला को सेंट्रिंग कार्य के लिए 2.40 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत शिवनारायण निवासी खेड़ीनीमा को किराना दुकान प्रारंभ करने के लिए 85 हजार रुपये तथा नवनीत जैन निवासी भादूगांव को साइलेज मेकिंग यूनिट के लिए 1.05 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने छिदगांव मेल निवासी अर्पित बछोतिया को बकरी पालन और ब्रीडिंग फार्म स्थापित करने के लिए 1.22 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के तहत मंजू बाई निवासी नजरपुरा तथा कमल मांगीलाल निवासी नजरपुरा को भू अधिकार पत्र प्रदान किए। उन्होंने मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के तहत किरण रामकृष्ण निवासी सिराली और दिनेश बालकिशन निवासी सिराली को भू अधिकार पत्र प्रदान किए। उन्होंने कुमारी छवि निवासी नजरपुरा को लाड़ली लक्ष्मी योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत रहटगांव के अतुल सावनेर को रेस्टोरेंट प्रारंभ करने के लिए 1.95 लाख रुपए का चेक प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत श्री कन्हैया राठौर निवासी सोडलपुर को प्रिंटिंग प्रेस का व्यवसाय शुरू करने के लिए 2.60 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत श्रीमती अभिलाषा पाटिल निवासी निमाचा खुर्द को 30 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।
जन अभियान परिषद सदस्यों से की चर्चा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के अंत में जनसेवा मित्र एवं जनअभियान परिषद के अमले से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में जागरूकता लाने एवं अन्य योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की इन कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके, विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह व जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 230

