Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

शिवराज भैय्यो आई रयो की नाट्य प्रस्तुति

1 min read
Text Size:

दैनिक अनोखा तीर के संपादक प्रहलाद शर्मा द्वारा लिखे गए ग्रामीण रेखाचित्र ‘के पोरी शिवराज भैय्यो रहटगांव आई रयो ते’ का प्रकाशन अखबार में 16 अप्रैल को मुख्य पृष्ठ पर किया गया था। जिसे पाठकों द्वारा भरपूर सराहा गया था।  ग्रामीण अंचलों की बहनों में लाड़ली बहना योजना को लेकर दर्शाए गए उत्साह के इस ग्रामीण रेखाचित्र पर प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन पर नाट्य प्रस्तुति कराई गई। कलेक्टर ऋषि गर्ग तथा वन मंडलाधिकारी अंकित पांडे के नेतृत्व में इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेयफेयर एंड ट्रेनिग फॉर आर्ट सोसायटी हरदा द्वारा संजय तेनगुरिया के निर्देशन में कलाकार रिमझिम तेनगुरिया, नीतू शर्मा, जान्हवी तोमर, अंजली अग्रवाल,  श्लोक अग्रवाल, सुरेंद्र चौहान एवं विशाल भाटी द्वारा मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर अपनी मनभावन प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने भरपूर सराहा।

284 Views
What do you think?

Leave a Reply