गरीब आदिवासी महिलाओं से 21 लाख रुपए हड़पकर मास्टरमाइंड फरार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। आदिवासी बाहुल्य खालवा ब्लॉक की महिलाओं से ठगी के मामले में पुलिस ने लंबे समय बाद एक्शन लिया है। महिलाओं को कृषि कंपनी बनाने का सपना दिखाकर 21 लाख रुपए हड़पने वाले आशापुर निवासी विकास मालवीय पर केस दर्ज कर लिया है। उसने कृषि कंपनी बनाने के लिए गरीब महिलाओं से बैंक लोन के जरिए राशि एकत्र की। उनसे कहा कि, वो समूह लोन की किश्त भर देगा। कंपनी भी खुल जाएगी और लाखों का मुनाफा होगा। न कंपनी खुली, न ही बैंक से लिए माइक्रो फायनेंस लोन की किश्तें चुकाइंर्।

लोन दिलाया, एटीएम खुद रखे

खालवा पुलिस के अनुसार जामधड़ की 15 महिलाओं से आरोपी ठग ने 21 लाख 89 हजार रुपए हड़प लिए। आरोपी ने महिलाओं के दस्तावेज के आधार पर एक निजी फाइनेंस कंपनी से लोन भी लिया। रुपए लेने के बाद उसने न तो कंपनी खोली न ही बैंक की किस्त भरी। दो सप्ताह पूर्व ही ठगी का शिकार आदिवासी लोगों ने ट्रैक्टर भरकर एसपी ऑफिस आकर एडिशनल एसपी सीमा अलावा से शिकायत की थी।

गरीबों को लालच

बताया कि सुनील ने हमें विश्वास दिलाया था कि वह एक फार्मर प्रोड्यूस कंपनी खोलने वाला है। इसमें कंपनी में जो रुपया लगाएगा उसे शेयर होल्डर बनाकर कंपनी मालिक बनाया जाएगा। लाभांश मिलेगा। काम के बदले प्रतिमाह आठ हजार रुपए महीना भी दिया जाएगा। सभी महिलाएं स्वयं समूह गठित कर पैसा इक_ा करें। सुनील ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को गांव में बुलवाया और प्रति व्यक्ति के दस्तावेजों के आधार पर निजी बैंक में महिलाओं के खाते खोले। उनके एटीएम कार्ड मालवीय ने अपने पास ही रख लिए। जैसे ही लोन का रुपया खाते में आया तो सुनील मालवीय ने निकाल लिए।

ऐसे खुला फ्राड

बैंक के कर्मचारियों ने किस्त के लिए लोगों को परेशान किया। तब फर्जीवाड़ा पता चला। एक महिला के नाम से 30-40 हजार रुपए का लोन लिया था। इस तरह उसने 50 से ज्यादा महिलाओं के नाम पर लोन लिया और फिर 20 लाख 89 हजार रुपया लेकर हड़प गया। न तो गांव में कंपनी खोली न ही उसने रुपए लौटाए। जब भी रुपए लौटाने की बात करो तो वह बरगलाने लगता है।

Views Today: 2

Total Views: 154

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!