Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

परशुराम जयंती पर्व ….. अक्षय तृतीया पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, बैठक आज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव को उत्साह व भक्तिभाव के साथ मनाने तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसको लेकर जहां युवाओं की अलग-अलग टीम बनाकर जबावदारी सौंपी जा रही हैं। वहीं आयोजन को सफल को बनाने के उद्देश्य से समितियां गठित करने का सिलसिला जारी है। जिसमें संगठन के प्रति सक्रिय व तत्पर युवाओं को दायित्व सौंपे जाना हैं। इसी क्रम में रविवार शाम 4 बजे से स्थानीय जैसानी चौक पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी है। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के समस्त पदाधिकारियों के साथ-साथ ंसगठन के सदस्यगण हिस्सा लेंगे। समाज के नितेश बादर ने बताया कि समाजिक आयोजन में सभी की सहभागिता अपेक्षित है। संगठन में शक्ति को मुख्य ध्येय मानकर कार्ययोजना तैयार की जाना है। इसमें वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन तथा युवाओं के विचार सुने जाएंगे। श्री बादर ने सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों से इस महत्पवूर्ण बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया है। उन्होंनें यह भी कहा कि अक्षय तृतीया पर आयोजित भव्य शोभायात्रा में सभी अपना-अपना सहयोग सुनिश्चित करें। जिससे ब्राह्मण एकता का संदेश दिया जा सके।

—————————

108 Views
What do you think?

Leave a Reply