Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

प्राचार्य, प्रधानाचार्य योजना बैठक  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्य भारत प्रांत की योजना अनुसार विद्या भारती की प्रांतीय प्राचार्य प्रधानाचार्य योजना बैठक स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई है। बैठक का शुभारंभ 14 अप्रैल को प्रात: 9 होगा। विद्या भारती की प्रांतीय योजना बैठक में नगरीय, ग्रामीण एवं जनजाति शिक्षा की प्रांतीय टोली, नगरीय शिक्षा, ग्रामीण शिक्षा, जनजाति शिक्षा के जिला स्तर व इसके ऊपर के पूर्णकालिक कार्यकर्ता, समस्त आवासीय विद्यालय एवं प्रकल्प के प्रबंधक, समस्त प्राचार्य, प्रधानाचार्य, नगरीय ग्रामीण एवं जनजाति शिक्षा की प्रांतीय कार्यकारिणी, नगरीय विद्यालय के सचिव एवं ग्रामीण शिक्षा के जिला सचिव इस बैठक में सम्मिलित होंगे। बैठक का समापन 16 अप्रैल को होगा। इस बैठक में विद्या भारती के अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों सहित 350 से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply