Skip to content
Friday, 30 October 2026
खरगोन

ग्रीड पर कार्यरत युवक के साथ हुआ हादसा,शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलसा

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – महेश्वर रोड स्थित ग्रीड स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक 25 वर्षीय युवक हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भयानक था की हादसे में युवक के शरीर की खाल पूरी तरह जल गई। जिसे उपचार के लिए बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया । जहा युवक का प्राथमिक उपचार कर इंदौर रैफर किया गया। इस दौरान विद्युत मंडल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी शासकीय अस्पताल में इकट्ठा हुए। बताया जा रहा है अतुल सिसोदिया निवासी पथराड आउटसोर्स का कर्मचारी है ।जो इलेक्ट्रिकशियन के पद पर कार्यरत था। जो आज ग्रीड पर 220 केवी की लाइन पर कार्य कर रहा था ।इस दौरान युवक हादसे का शिकार हो गया । डाक्टर नबील अहमद ने बताया की युवक 98 प्रतिशत जल चुका है। और 1_2 डिग्री बर्न है ।हालाकी इस मामले में पुलिस आगे की जॉच कर रही है ।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply