Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सोनतलाई के ग्रामों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनतलाई में अब प्रति बुधवार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एचपी. सिंह ने बताया कि ग्राम सोनतलाई में प्रति बुधवार साप्ताहिक हाटबाजार लगता है, जिसमें आसपास के लोग हाट-बाजार में आते है। आम नागरिको को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रति बुधवार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनतलाई में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। मेडिकल टीम प्रति बुधवार अपनी सेवाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनतलाई में देंगे, जिससे क्षेत्र के आम नागरिको को स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध हो सकेगी।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply