Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना योजना में पंजीयन कैंप स्थगन से बेचैनी

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह है। इसके लिए नगर पालिका और ग्राम पंचायतों द्वारा अनेक शिविर लगाकर हितग्राही महिलाओं का पंजीयन भी किया गया। इससे जिले में अब तक लगभग 50 हजार महिलाओं का पंजीयन हो चुका है। पंजीकृत ऐसी महिलाओं के आवेदनों की स्कूटनी पश्चात वास्तविक हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। माना जा रहा है कि आगामी 10 जून के बाद चयनित हितग्राही महिलाओं के खाते में पहली राशि का भुगतान हो जाएगा। मगर अभी भी बड़ी संख्या में महिलाएं पंजीयन कराने के लिए चक्कर लगा रही हैं। बीते एक सप्ताह से इसके पंजीयन शिविरों को स्थगित कर दिए जाने से महिलाओं में काफी बेचैनी विद्यमान है। इस कारण नगर पालिका, नगर परिषद और ग्राम पंचायतों सहित आंगनवाड़ी केंद्रों में रोज पूछताछ की लाईन लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले पंजीयन कैंप में भारी भीड़ लगने से काम प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए शीघ्र ही शेष महिलाओं का पंजीयन करने के लिए विभाग द्वारा अब आंगनवाड़ी स्तर पर पंजीयन कार्य किया जाएगा। ताकि शीघ्रता से वार्ड में ही क्षेत्र की महिलाओं का पंजीयन हो सके। वार्ड के पार्षदों का कहना है कि इसके लिए पोर्टल संबंधी जानकारी देकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और यह कार्य शीघ्र ही किया जाएगा।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply