Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जयंती पर्व पर विशाल महापंचायत होगी

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। संविधान निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर की 132 वीं जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन अनुसूचित जाति एवं जनजाति संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में विशाल रैली निकाली जाएगी। वहीं विशाल महापंचायत का भी आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न संगठन के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे। इसकी तमाम तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। शसकीय अधिवक्ता सुखराम बामने ने बताया कि बाबा साहेब के जन्मोत्सव पर युवाओं द्वारा रैली के माध्यम से एकता का संदेश दिया जाएगा। वहीं बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया जाएगा। तत्पश्चात महापंचायत का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर संगठन के लोग अपनी बात रखेंगे। इस आयोजन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

—————————

79 Views
What do you think?

Leave a Reply