अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया 13 अप्रैल को हरदा आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पिरोनिया 13 अप्रैल को प्रात: 11 बजे वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर बांस शिल्पियों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे श्री पिरोनिया बांस शिल्पियों से भी चर्चा करेंगे और सायं 6 बजे रेल मार्ग से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगे।
Views Today: 2
Total Views: 98

