अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को राज्य प्रवासी श्रमिक आयोग अध्यक्ष भागचन्द ऊईके ने जिले का भ्रमण कर जिले के प्रवासी मजदूरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय जनपद पंचायत में बैठक ली। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, वनवासी मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष गणेश मर्सकोले, महामंत्री भागीरथ भाटी, उपाध्यक्ष गुरूदयाल निकुम, भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री मुकेश निकुम एवं ग्राम पंचायत सिरकंबा के सरपंच शांतिलाल गौर के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग के माध्यम से जिले के प्रवासी मजदूरों की जिले से सम्बंधी जानकारी ली।





