Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

महिला सुरक्षा और ट्रेफिक में सुधार मेरी प्राथमिकता : संजीव सिंह

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसके साथ ही हम ट्रेफिक व्यवस्था सुधार पर भी विशेष ध्यान देंगे। सोमवार को यह उदगार जिले के नवागत पुलिस कप्तान संजीव सिंह कंचन ने मीडिया के समक्ष व्यक्त किए। उन्होंने कहा अभी मुझे हरदा जिले की संपूर्ण जानकारी लेकर यहां पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति बनाना है। मगर यह तय है कि हम महिलाओं की सुरक्षा संबंधी मामले में विशेष ध्यान देंगे। इस जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु हम जरूरी कदम उठाएंगे। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। एसपी संजीव सिंह ने कहा कि मीडिया को समय-समय पर जानकारी मिलती रहे। इसके लिए हम पुरानी डीएसआर व्यवस्था को और अपडेट कर शुरू करेंगे। पत्रकारों से पहली चर्चा बैठक में उन्होंने खुलकर विचार साझा किए। साथ ही वार्ता में देरी से पहुंचने के लिए खेद भी जताया।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply