लापरवाही…. अतिक्रमण से घिरा महर्षि दधीच स्मारक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के छीपानेर रोड स्थित कलेक्ट्रेट चौराहा जो कि वर्ष 2017 से महर्षि दधीचि चौक के नाम से जाना जाता है। जहां नगर पालिका ने स्मारक तथा चौराहे का नामकरण महर्षि दाधीचि चौक किया था। इतना ही नही, तभी से नगर प्रशासन स्मारक का रखरखाव कर रही है। परंतु विगत कुछ समय से यहां अव्यवस्थाएं दिखाई पड़ रही हैं। यह बातें मुख्य नपा अधिकारी जीके यादव से सोमवार को मिले दाधिच ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कही। समाज के अध्यक्ष गोविन्द व्यास ने अधिकारी को बताया कि वर्तमान में समाजिक स्मारक के आसपास अतिक्रमण व्याप्त है। वहीं ठीक साइड में कचरा पेटी लगा दी है। जिसके चलते स्मारक के आसपास का वातावरण बदल गया है। जिसे समाज को गहरी ठेस पहुंची है। जबकि इस समस्या को लेकर पूर्व में मुख्य नपा अधिकारी से गुहार लगा चुके हैं। परंतु कोई समाधान नही हुआ। जिसके चलते यहां के हालात ओर ज्यादा खराब हो रहे हैं। श्री व्यास ने यह भी कहा कि उक्त स्मारक समाजिकजनों की आस्था का केन्द्र है। यहां महर्षि दधीच के जीवन वृतांत पर आधारित शिलालेख भी दब गया है, जो समाज के साथ-साथ हर वर्ग को एक नई प्रेरणा देता है। उन्होंनें कहा कि महर्षि दधीच सनातन धर्म की सर्वश्रेष्ठ त्यागमूर्ति हैं। ऐसे में उनके स्मारक की यह हालत निंदनीय है। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य नपा अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया। जिसके माध्यम से तुरंत अतिक्रमण हटाने तथा कचरा पेटी की जगह बदलने की मांग की है। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि आगामी 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया से पहले महर्षि दधीच चौक को अतिक्रमण मुक्त तथा साफ-सुथरा कर दिया जाए। जिस पर मुख्य नपा अधिकारी श्री यादव ने मांगों का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपते समय दाधीच ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोविंद व्यास के साथ शिवनारायण पंचोली, दिनेश पंचोली, बृजेश शर्मा, मुकेश तिवारी और पूनम तिवारी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Views Today: 2

Total Views: 86

Leave a Reply

error: Content is protected !!