Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

लाड़ली बहना योजना की सभी पात्र महिलाओं का करें पंजीयन  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में लाड़ली बहना योजना के लिए नियुक्त वार्ड प्रभारियों की बैठक में निर्देश दिए कि सभी वार्ड प्रभारी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के गांवों का दौरा करें, और लाडली बहना योजना में सभी पात्र महिलाओं का पंजीयन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिये उपस्थित अधिकारियों से कहा। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में कहा कि जिन ग्रामों में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या आती है, वहां की महिलाओं को विशेष वाहन से इंटरनेट नेटवर्क वाले क्षेत्र में ले जाकर वहां के पंजीयन केन्द्र पर उनका पंजीयन कराया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता को निर्देश दिए कि जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों पर लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानकारी देने वाले फ्लैक्स बैनर लगवाए जाएं ताकि गांव-गांव में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदन के निराकरण की भी समीक्षा की

कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत के संबंध में संबंधित आवेदक से अवश्य चर्चा करें। उन्होंने कहा कि ‘नॉट अटेंडेडÓ शिकायतों के मामले में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बेहतर रखें

कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में गांवों में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि पंचायत सचिवों को इस संबंध में सख्त हिदायत दी जाए कि गर्मी के मौसम में कोई भी ग्रामीण परिवार पानी के लिये परेशान न हो। यदि कोई समस्या हो तो पंचायत स्तर पर व्यवस्था करें। उन्होंने पीएचई के अधिकारियों को जल जीवन मिशन की लंबित पेयजल योजनाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply