Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

10 लाख की लाभांश राशि का घोटाला

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

गणेश पांडे, भोपाल। बैतूल वन वृत्त के उत्तर वन मंडल में लाभांश राशि घोटाला सामने आया है। जिम्मेदार बाबू ने लाभांश की राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर कर आहरण कर ली है। प्राप्त जानककरी के मुताबिक उत्तर वन मंडल की एक्सपेंडिचर शाखा से वन वृत्त के तीनों डिवीजन में लाभांश की राशि भेजी जाती है। शाखा प्रभारी ने यह राशि मुलताई रेंज की दुनावा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर कर आहरित कर ली। फिलहाल यह राशि १० से ११ लाख बताई जा रही है। लेकिन हमारे सूत्र बताते है कि यह आंकड़ा 50 लाख से ज़्यादा का है। हालांकि उत्तर वन मंडल के डीएफओ राकेश डामोर के मामला संज्ञान में आते ही संबंधित बाबू से कड़ी पूछताछ की जिसमे उसने लिखित में अपना कबूल नामा दे दिया है और यह लगभग 10 से 11 लाख रुपये के गबन का मामला ही बताया जा रहा है। फिलहाल अधिकारी रिकवरी में लगे हुए है और सारणी एसडीओ को इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी दी है। मामले के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी विभाग इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है, जबकि अधिकारियों ने इस गबन के मामले में एफआईआर दर्ज कराना भी जरूरी नहीं समझा।

गबन के पैसों से शाखा प्रभारी ने खरीदा प्लॉट

सूत्र बताते है कि वन मंडल में पदस्थ एक्सपेंडिचर शाखा प्रभारी ने गबन की राशि से हाल ही में प्लॉट खरीदा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है।

लाभांश राशि का नोडल है उत्तर वन मंडल

बैतूल वन वृत में लाभांश राशि के वितरण के लिए उत्तर वन मंडल को नोडल बनाया गया है। मुख्यालय से मिलने वाली लाभांश की राशि सबसे पहले उत्तर वन मंडल के खाते में आती है। उसके बाद अन्य डिवीजनों के खातों में अंतरित की जाती है।

इनका कहना है..

मेरे संज्ञान में मामला आने के बाद बाबू के खिलाफ सारणी एसडीओ को जांच की जिम्मेदारी दी है। जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

राकेश डामोर, डीएफओ उत्तर वन मंडल बैतूल

———————–

 

109 Views
What do you think?

Leave a Reply