Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज हरदा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम गौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने कार्यकर्ताओं को शासन की योजना और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी और सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में सक्रियता से पार्टी के द्वारा जो भी कार्यक्रम प्रदेश से दिए गए हैं उन्हे पूर्ण निष्ठा से करने का आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किया। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व जिला टोली संयोजक अनिल विश्नोई, नगर मंडल अध्यक्ष धनसिंह पाल, मंडल अध्यक्ष हरिओम बांके, भीमराज गौर, जिला कार्यसमिति सदस्य ज्ञानीराम महाजन, नगर मंत्री गौरव राठौर, विनोद गौर, अश्विन गौर, राजेश यादव, पंकज राठौर, जितेन्द्र कुशवाह, राजू यदुवंशी, धर्मेन्द्र भाटी, बंटी राठौर सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply