Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड एक और ग्यारह के मध्य से गुजरी सड़क का दृश्य है। जहां दिनभर सड़क पर पानी बहता रहता है। जिसके चलते सड़क पर अव्यवस्थाओं का आलम रहता है। इस समस्या से स्थानीय रहवासी खासे परेशान हैं। किंतु उनकी समस्या का समाधान नही हो रहा है। इतना ही नही इसी सड़क पर मलवे का ढेर भी लगा है, जो आवागमन को बाधित करता करता है। वार्डवासियों ने कहा कि यहां नल और निकासी का पानी नाली के बजाय सड़क पर फैलता है। अगर पानी का निकास नाली में कर दिया जाएं तो काफी हद तक समस्या हल हो सकती है। इसमें स्थानीय लोगों की सहयोग भी जरूरी है। जो ऐसे लोगों को समझाइश देकर स्वच्छता पर जोर दे सके। फिलहाल इन सबके अभाव में लोग सिर्फ यही कहते हैं, कि यह बात गलत है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply