Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
खंडवा

आज मनेगा श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। संकट मोचन श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव जिले में धार्मिक उल्लास के साथ गुरूवार को मनाया जाएगा। शहर के समस्त रामभक्त हनुमान मंदिरों में आकर्षक रंगरोगन के साथ विद्युत सज्जा की गई है। वहीं मंदिरों में अंखड रामायण पाठ के आयोजन किए जा रहे हैं। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संगीतमय श्री अखंड रामायण पाठ मंदिर प्रमुख पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य एवं संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में बुधवार प्रात: काल 6 बजे से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया। गुरुवार प्रात: 4 बजे से श्री हनुमान जी का पंचामृत स्नान, अभिषेक एवं प्रात: 08 बजे मंत्रोच्चारण के मध्य हवन यज्ञ एवं विशेष महाआरती के पश्चात दोप 1 से 4 बजे तक प्रसादी वितरण होगा। इधर, शहर के प्राचीन श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का परायण प्रात: हनुमानजी के पूजन के साथ किया गया। जिसके अंतर्गत राम जनमोत्स्व मनाया गया। जिसमें प्रभु श्री राम के रूप में अधीरा शुक्ला ने धारण किया। रामायण पाठ का परायण श्री मानस मंडल द्वारा प्रारंभ किया गया। दोपहर में खंडवा शहर की विभिन्न महिला मंडलो द्वारा रामायण पाठ किया गया।

हिंगलाज वाटिका में भंडारा आज

अष्टसिध्दी नवनिधी के दाता श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार 6 अप्रैल को बाबा बालकदास हिंगलाज वाटिका स्थित हनुमान मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अंतर्राष्ट्रीय भावसार महासभा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सचिव, मंदिर प्रमुख गणेश भावसार एवं सेवादार राजू भावसार ने बताया कि पवनपुत्र श्री हनुमान जी का प्रगटोत्सव प्रात: 5 बजे चोला श्रृंगार आदि आयोजन होगा। वहीं प्रात: 6 बजे जन्म आरती एवं हवन के पश्चात सुंदरकांड संगीतमय आयोजन होगा। भावसार महिला मंडल की मातृशाक्ति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड किया जाएगा। दोपहर 12 से 3 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन भी भावसार बाबा बालकदास हिंगलाज वाटिका हनुमान मंदिर प्रांगण में होगा।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply