Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

कॉलोनी में अनियमितता पर अंतिम नोटिस का इंतजार

3 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खिरकिया। जिले के मुखिया कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर की टीम नगर में बन रही कॉलोनी की जांच पड़ताल करने पहुंची थी। इस दौरान कॉलोनी में अनियमितताओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद नगर परिषद खिरकिया में इंजीनियर के पद पर कार्यरत दीपक पाठक नगर के मुख्य मार्ग पर तैयार की जा रही कॉलोनी की जांच पर पहुंचे तो वहां पर तमाम प्रकार की अनियमितताएं सामने आई थी। जिसको लेकर अंतिम नोटिस देने की बात कही थी। कॉलोनाइजर द्वारा कई एकड़ में फैली कॉलोनी को तैयार किया जा रहा है। इतने बड़े स्तर पर निर्माण स्थानीय प्रशासन पर कई प्रकार के सवालिया निशान भी खड़ा कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संबंधित कॉलोनाइजर द्वारा जो अभी सिर्फ परमिशन के लिए कॉलोनी का नक्शा पेश किया गया है उसमें भी कई प्रकार के कागज का गोलमाल है। इंजीनियर दीपक पाठक ने बताया था कि कॉलोनाइजर ने नियम विरुद्ध तरीके से कॉलोनी की दीवार खड़ा कर दी है। संबंधित कॉलोनाइजर ललित जैन ने मनमाने तरीके से बिना किसी परमिशन के मिले ही 833 मीटर की अवैध दीवारें भूमि में खड़ी कर दी है। संबंधित कॉलोनाइजर द्वारा एक ऑफिस भी तान दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से कॉलोनाइजर निर्माण कर रहा है। नगर परिषद के इंजीनियर दीपक पाठक ने बताया था कि अवैध रूप से जो दीवार 833 मीटर की तैयार की गई है उस पर संबंधित कॉलोनाइजर को नोटिस दे रहे हैं और उसे जल्द से जल्द हटाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। लेकिन अभी तक कालोनाइजर को नोटिस नहीं दिया गया। इंजीनियर ने बताया था कि अगर समय सीमा में बनाई गई दीवार और ऑफिस को नहीं हटाया गया तो नगर परिषद के अमले द्वारा उक्त अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा। इंजीनियर दीपक पाठक ने बताया था कि नगरीय प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद कालम और बीम पर आधारित, नीचे बीम ऊपर बीम ओर स्पेस में बेकबर की चौड़ाई 20 सेंटीमीटर होनी चाहिए लेकिन 3 से 5 सेंटीमीटर चौड़ाई है, लगभग 13 लाख का स्टिमेट दिया था ओर अभी तक स्वीकृति नही दी और दिवाल का निर्माण कर दिया गया है। कॉलोनी में बना मकान भी अवैध है। परन्तु अभी तक किसी भी प्रकार का नोटिस कॉलोनाइजर को नगर परिषद के द्वारा नहीं दिया गया है जबकि लगभग 3 दिन बीत चुके हैं। साथ ही संयुक्त कलेक्टर के द्वारा जांच करने के बाद कॉलोनी में मुरूम की रॉयल्टी कॉलोनाइजर के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई थी बल्कि जितनी रॉयल्टी बताई गई उससे कई गुना अधिक मात्रा में कॉलोनी में मुरूम पाई गई, जिसके बाद संयुक्त कलेक्टर एवं उनके हमले के द्वारा मामले की जांच जारी है।

इनका कहना है…

मौके पर जाकर जांच की गई थी, आगे की कार्यवाई माइनिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जल्द ही चल रही कार्यवाई पूर्ण की जाएगी।

डीके सिंह, संयुक्त कलेक्टर, हरदा।

 

 

कॉलोनाइजर को दिए जाने वाला नोटिस तैयार कर लिया गया है, नोटिस के माध्यम बाउंड्री वॉल एवं कॉलोनी में बने मकान को हटाने के लिए सात दिन का समय कालोनाइजर को दिया गया है। नोटिस मेरे द्वारा सीएमओ साहब तक पहुंचा दिया गया है। उनके द्वारा नोटिस कॉलोनाइजर को भेजा जाएगा।

दीपक पाठक, इंजीनियर, नगर परिषद खिरकिया।

———————-

92 Views
What do you think?

Leave a Reply