अनोखा तीर, हरदा। चैत मास की व्रत पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को शहर के अन्नापुरा स्थित देवधर्मी स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यहां नार्मदीय ब्राह्मण समाज के एक व्यक्ति के घर देवधर्मी महाराज का स्थान है, जो कि प्राचीन होने के साथ ही जनभावनाओं की आस्था का केन्द्र है। यहां दोनों नवरात्रि के उपरांत पूर्णिमा के दिन विशेष अनुष्ठान किया जाता है। वहीं आरती-पूजन के बाद भंडारा प्रसादी का आयोजन होता है। जिसमें खास लोगों की सहभागिता रहती है। विशेष बात यह कि देवधर्मी स्थल पर संबंधित परिवार के सदस्य अपने हाथों ने सात्विक भोजन पकाते हैं। जो प्रसाद स्वरूप भक्तों को दिया जाता है। देवधर्मी स्थल के चरण सेवक राजू ने बताया कि कई वर्षो से परंपरा का निर्वाहन जारी है।





