जियो और जीने दो का दिया संदेश, पक्षियों के लिए बांटे संकोरे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। भगवान महावीर जी के उपदेश जीव दया, जियो और जीने दो को चरितार्थ करते हुए सदभावना मंच व्दारा भीषण गर्मी के इन दिनों में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पक्षियों के संरक्षण के लिए पक्षी बचाओ अभियान के तहत इंदौर रोड किशोर कुमार मुक्तिधाम के पास सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र मेें निवासरत व्यक्तियों को सकोरे बांटे गए। प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सदभावना मंच के इस पक्षी बचाओं अभियान से जुडऩे के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर नि: शुल्क सकोरे प्राप्त किए। आयोजन के दौरान मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, चंद्रकुमार सांड, पूर्व डीएसपी आनंद पाल तोमर, देवेंद्र जैन, सुनील चौरे उपमन्यु, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, सुरेंद्र गीते, तारकेश्वर चौरे, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, रजत सोहनी, मुरली कोडवानी, जमनादास लधानी, योगेश गदले, कविता विश्वकर्मा, डां. एमएम कुरैशी, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, सुरेंद्र सिंह परमार आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्यों ने उपस्थित होकर सकोरे वितरण करने में सहयोग प्रदान किया।

249 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!