Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

लखनऊ में हुआ पर्यावरण सृष्टि सम्मेलन

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम विकासार्थी विद्यार्थी एसएफडी द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन सृष्टि मंथन का आयोजन किया गया। जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अभा संयोजक गोपाल आर्य एवं नन्हे पर्यावरणविद आदित्य राजे सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में देशभर से पर्यावरण के विषय में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया और अनेक पर्यावरणविदों के साथ चर्चा कर वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। अभविप मध्यभारत प्रांत से कई प्रतिनिधि ने भाग लिया। वहीं हरदा जिले से भी अभाविप हरदा के एसएफडी प्रमुख शुभम गुर्जर भी इस कार्यशाला में शामिल हुए।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply